सदन में हंगामे के बीच 7323 करोड़ का अनुपूरक बजट पेश


रांची। झारखंड विधानसभा में सोमवार को 7323 करोड़ रुपये का अनुपूरक बजट पेश किया गया है। बजट सत्र का आज दूसरा दिन था। सदन की कार्यवाही शुरू होते ही भाजपा विधायकों ने हंगामा शुरू कर दिया। वे वेल में पहुंच गए और सरकार के खिलाफ नारेबाजी करने लगे। मुख्यमंत्री ने प्रश्नकाल का विरोध नहीं करने की अपील की। इस दौरान स्पीकर ने कार्य स्थगन प्रस्ताव को अमान्य किया। सदन में नियोजन नीति रदद् करने का विरोध किया गया। इसके बाद भाजपा विधायक अपनी सीट पर लौटे।
भाजपा विधायक अमर बाउरी ने कहा कि सरकार ने बगैर ठोस कारण के नियोजन नीति रदद् किया है। बाउरी के इस बयान का सत्ता पक्ष ने विरोध किया। इसके बाद भाजपा विधायक फिर वेल में आ गए। सत्ता पक्ष के भी विधायक वेल में आए। सदन बाधित होने पर कार्यवाही 12.30 बजे तक स्थगित कर दी गई। इस दौरान विधानसभा के बाहर सत्ता पक्ष ने पेट्रोल, डीजल, गैस की बढ़ती कीमत को लेकर विरोध किया। इसके अलावा भाजपा के विधायकों ने विधानसभा के बाहर विभिन्‍न मुद्दों को लेकर प्रदर्शन किया।

Leave A Reply

Your email address will not be published.