प्रयागराज में दूसरे दिन भी मनी होली

प्रयागराज। प्राचीन परंपरा के तहत प्रयागराज में मंगलवार को दूसरे दिन भी होली मनाई गई। प्रेमए सौहार्दए भाईचारे के इस पर्व पर यहां के लोग कापफी आनंदित नजर आए। यहां तो सुबह से लोगों ने रंग खेलना शुरू कर दिया था और हर चौक चौराहों पर लोग होली का आनंद उठाते नजर आए। यहां कपडा फाड होली का आयोजन होता है जिसका अपना अलग ही मजा है।
इस कपडा फाड होली को खेलने के लिए हजारों की संख्या मं युवाओं की भीड लगी नजर आयी। होलियारों पर टेसू के फूल व अबीर.गुलाल भी लोग उडाते नजर आए। वहीं मुहल्ला दारागंज में दमकल युद्ध चलता नजर आया। दमकल नुमा पिचकारी में रंग भरकर होलियारों के ऊपर रग डाला जा रहा था। संयोजक तीर्थराज पांडेय बच्चा भैया के नेतृत्व में नरेंद्र्र मोदी, जो बाइडेन, अमिताभ बच्चन नामक दमकल के साथ रंग खेलते नजर आए। इस होली का आनंद उठाने के लिए लोग दूर-दूर से दारागंज आए थे। लोकनाथ चौराहा, जानसेनगंज, कटरा, दारागंज, अलोपीबाग, झूंसी, नैनी, फाफामऊ, राजरूपपुर सहित हर मोहल्ला के चौराहा पर युवाओं की भीड़ जुटी नजर आयी और इन सभी स्थानों पर लोग छतों से होरियारों पर रंग फेंकते नजर आए।
