दो आइएएस के साथ छ: पीसीएस असफरों का तबादला
लखनऊ। प्रदेश सरकार ने सोमवार को दो आइएएस के साथ छह पीसीएस अधिकारियों का तबादला किया है। इनमें दो पीसीएस अधिकारी ऐसे हैं जिनके खिलाफ कोरोना संक्रमण काल में कार्य में शिथिलता की रिपोर्ट शासन को दी गई है। इसके अलावा लखनऊ विकास प्राधिकरण में ओएसडी के पद पर तैनात पीसीएस अफसर ऋतु सुहास को उनके पति की तैनाती के नजदीक वाले जिले में भेजा गया है।
आइएएस अफसर सीडीओ उन्नाव के पद पर तैनात सरनीत कौर को परिवहन निगम में एएमडी तथा जॉइंट मजिस्ट्रेट बाराबंकी दिव्यांशु पटेल को सीडीओ उन्नाव के पद पर तैनात किया गया है। लखनऊ विकास प्राधिकरण में ओएसडी के पद पर तैनात पीसीएस अफसर ऋतु सुहास को गाजियाबाद में एडीएम प्रशासन के पद पर तैनाती मिली है। इनके पति आइएएस अफसर सुहास एवाइ गौतमबुद्ध नगर के डीएम के पद पर तैनात हैं।
कोरोना वायरस संमक्रण की सेकेंड स्ट्रेन के गति पकडऩे के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जिलों का हाल लेने नोडल अधिकारियों को भेजा था। इन्हीं नोडल अधिकारियों की रिपोर्ट पर सजग तथा शिथिल अधिकारियों पर भी एक्शन हो रहा है। गाजियाबाद के नोडल अधिकारी सेंथिल पांडियन ने शासन को जो रिपोर्ट भेजी थी उसी के अनुसार कार्यक्षेत्र में शिथिल दो एडीएम का तबादला किया गया है। अपर जिलाधिकारी प्रशासन संतोष कुमार वैश्य तथा अपर जिलाधिकारी भू अध्याप्ति कमलेश चंद का गाजियाबाद से तबादला किया गया है। कमलेश चंद को महराजगंज में एडीएम न्यायिक और संतोष वैश्य को अपर आयुकत आजमगढ़ मंडल के पद पर भेजा गया है।
पीसीएस अफसर अमित राठौर को लखनऊ विकास प्राधिकरण में ऋतु सुहास के स्थान पर ओएसडी बनाया गया है। इसके अलावा पूनम निगम को एडीएम जालौन तथा प्रमिल कुमार सिंह अपर आयुक्त झांसी के पद पर नियुक्त किया गया है।
