भाजपा की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने का किया दावा
नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी के मयूर विहार स्थित कोंडली मंडल में अमिता राय एवं ऋिचा गुप्ता ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की।
इस अवसर पर निगम पार्षद अतुल कुमार गुप्ता, मंडल अध्यक्ष संजीव भदौरिया, मंडल उपाध्यक्ष प्रकाश चंद्रा, महिला मोर्चा अध्यक्षा सुनीता गौतम एवं पूर्व मंडल अध्यक्ष जगदीश गौतम के साथ ही तमाम कार्यकर्ता मौजूद थे।
सदस्यता ग्रहण करने के बाद श्रीमति राय एवं ऋिचा ने कहा कि वे भारतीय जनता पार्टी की स्वच्छ राजनीति एवं सबका साथ सबका विकास की नीति से प्रभावित होकर सदस्यता ग्रहण किया है। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि वे भारतीय जनता पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने में अपना महत्वपूर्ण योगदान देंगी।
