बसपा कार्यकर्ता सम्मेलन में पार्टी की मजबूती पर बल

नई दिल्ली। बहुजन समाज पार्टी दिल्ली के तत्वावधान में पुरानी कोंडली स्थित पंचायत भवन में कोंडली विधान सभा के कार्यकर्ताओं का एक सम्मेलन 27 जुलाई 2021 को संपन्न हुआ। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में राष्टीय प्रभारी तथा राज्यसभा सांसद रामजी गौतम, दिल्ली व हरियाणा प्रदेश के प्रभारी सी पी सिंह, दिल्ली प्रदेश के प्रभारी सतीश चौधरी एवं दिल्ली प्रदेश के अध्यक्ष लक्ष्मण सिंह उपस्थित थे।
इस अवसर पर पं. बालकृष्ण वशिष्ठ पूर्व लोकसभा प्रभारी ने भी पार्टी के निष्ठावान कार्यकर्ताओं के साथ पदयात्रा करते हुए कार्यक्रम में पहुंचकर अपनी उपस्थिति दर्ज कराई तथा पार्टी के वरिष्ठ नेताओं से आर्शिवाद ग्रहण किया। कार्यक्रम में संगठन की मजबूती के साथ ही इस बात पर जोर दिया गया कि आगामी चुनाव में पार्टी के कार्यकर्ताओ के बीच से ही प्रत्याशियों का चयन किया जाएगा। ब्राह्मण समाज के लिए अलग प्रकोष्ठ के निर्माण के साथ ही इस बात पर विशेष जोर दिया गया कि बहुजन समाज पार्टी सर्व समाज को साथ चलने में विश्वास रखती है और सर्व समाज के लिए ही कार्य करती है। कार्यकर्ताओं से भी आह्वान किया गया कि वे पार्टी को और मजबूत करने के लिए जी-जान से जुट जाएं।
इस अवसर पर बाल कृष्ण वशिष्ठ ने कहा कि बसपा पार्टी नहीं एक मिशन है जिसने सर्व समाज की भागेदारी का बीडा उठाया है। उन्होने बसपा कार्यकाल की सराहना करते हुए कहा कि सर्व समाज के प्रति जितना कार्य इस समय हुआ इसके बाद के दिनों में नजर नहीं आ रहा। श्री वशिष्ठ ने कार्यकर्ताओं से कहा कि वे पार्टी के मजबूती के लिए जी-जान से जुट जाएं। उन्होंने वरिष्ठ नेताओं को आश्वासन दिया कि पार्टी जिन्हें भी प्रत्याशी बनाकर भेजेगी उसकी जीत सुनिश्चित कराने को वे तथा उनके कार्यकर्ता हमेशा तैयार रहेंगे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.