पूर्वांचल में भाजपा की जीत सुनिश्चित करने को जुटी हिंदू युवा वाहिनी

लखनऊ। योगी आदित्यनाथ ने अप्रैल 2002 में जिस हिंदू युवा वाहिनी की स्थापना की थी और जिसका जबरदस्त विस्तार हुआ यह टीम पूरे दमखम के साथ योगी आदित्यनाथ की जीत सुनिश्चित करने के साथ ही भाजपा का विजय पताका फहराने को यूपी विधानसभा चुनाव में कूद गया है।
विदित हो कि यूपी विधानसभा चुनाव के लिए छठे चरण में 56 सीटों पर मतदान होने को है। तीन मार्च को 10 जिलों में वोट डाले जाएंगे। पूरे पर्वांचल पर नजर डालें तो पूर्वांचल की 156 में से 111 सीटों पर मतदान होना है। इस चुनाव में अब गोरखपुर शहर विधानसभा पर नेताओं की नजर बनी हुई है। सीएम योगी आदित्यानथ की किस्मत का फैसला इसी सीट से होना है ।
पूर्वांचल में बीजेपी का परचम लहराने के लिए सिर्फ पार्टी कार्यकर्ता ही नहीं, बल्कि हिंदू युवा वाहिनी ने भी पूरी ताकत झोंक दी हैं हिंदू युवा वाहिनी की टीम पूर्वांचल में चुनाव के मद्देनजर तैयारियों में जुट गई हैं। दिल्ली से भी हिंदू युवा वाहिनी की टीम पूरे पूर्वांचल में लगातार प्रचार कर रही हैं। चुनाव को लेकर हिंदू युवा वाहिनी के दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष दिनेश अग्रवाल का कहना है कि उनका संगठन एक बार फिर से महाराज जी (योगी आदित्यनाथ) को सीएम बनाने के लिए मैदान में है। अग्रवाल ने बताया किए उनकी टीम योगी आदित्यनाथ के लिए लगातार प्रचार कर रही है। उन्होंने पूरे दावे के साथ बताया कि एक बार फिर से यूपी में भगवा परचम लहराएगा। हिंदू युवा वाहिनी की टीम यूपी चुनाव के मद्देनजर लगातार प्रचार कर रही है। अब पूर्वांचल की बारी आते ही टीम और मजबूती के साथ प्रचार.प्रसार में जुट गई है। टीम के लोग घर.घर जाकर बीजेपी की कल्याणकारियों नीतियों के बारे में मतदाताओं को बता रहे हैं।हिंदू युवा वाहिनी की टीम पूर्वांचल की 111 सीटों पर पूरी नजर बनाए हुए है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.