पटना के गांधी मैदान में हर्षोल्लास से मनी बकरीद

पटना। पटना के गांधी मैदान में रविवार सुबह आठ बजे बकरीद की नमाज अदा की गई और इसके बाद लोग आपस में एक.दूसरे से गले मिलकर मुबारकबाद दी। इसके साथ ही इस मौके पर लोगों ने अपने देश के साथ ही प्रदेश की खुशहाली की दुआएं मांगी और अमन व सुकून के साथ कुर्बानी की इस त्योहार को मनाने की अपील की।
विदित हो कि गांधी मैदान में हर साल बकरीद और ईद का नमाज अदा करने की परंपरा शुरू से चलती आ रही है, लेकिन पिछले दो सालों से कोरोना के कारण इस पर रोक लगा दी गई थी। इस साल कोरोना का मामले काफी कम देखने को मिलने पर एक बार फिर से जिला प्रशासन की तरफ से गांधी मैदान में नमाज अदा करने की अनुमति दे दी गई थी।
गांधी मैदान में नमाजियों को कोई परेशानी न हो इस बात का ख्याल रखते हुए नमाजियों के आगमन के लिए गेट नंबर 5, 7 और 10 से व्यवस्था की गई थी। वही गाड़ी से आने वाले लोगों का प्रवेश गेट संख्या 5 और 7 से कराया गया। गांधी मैदान में वाहन की पार्किंग की भी व्यवस्था की गई थी। इसकी व्यवस्था यातायात पुलिस अधीक्षक की निगरानी में की गई
गांधी मैदान के अलावा शनिचरा ईदगाह, वेटनरी ईदगाह, जामा मस्जिद पटना जंक्शन, कोतवाली मस्जिद, हाईकोर्ट मस्जिद, खाजपुरा मस्जिद, हज भवन मस्जिद, दरियापुर मस्जिद, फकीरबाडा मस्जिद, लॉन की मस्जिद, सब्जीबाग नई मस्जिद पर भी नमाज अदा की गई।
बकरीद के इस त्योहार पर जहां बडे बुजूर्गो के चेहरे पर खशियां दिखाई दी वहीं युवाओं में अच्छा खासा उत्साह देखा गया। बच्चों ने भी इस मौके पर एक दुसरे के गले लगकर मुबारकबाद दी।

 

Leave A Reply

Your email address will not be published.