भाजपा नेता ईश्वरप्पा को मिली जीभ काटने की धमकी
शिवमोगा। भाजपा नेता और पूर्व मंत्री केएस ईश्वरप्पा को एक धमकी भरा पत्र मिला है। यह पत्र डाक से उनके पास पहुंचा है। कन्नड़ में लिखे गए एक अज्ञात शख्स ने चिट्ठी में पूर्व मंत्री ईश्वरप्पा की जुबान काटने की धमकी दी है।
पत्र में लिखा है कि अगर उन्होंने एक बार फिर टीपू सुल्तान को मुस्लिम गुंडा कहा तो उनकी जीभ काट दी जाएगी। वहीं ईश्वरप्पा के निजी सहायक ने कार्रवाई की मांग की साथ ही धमकी भरे पत्र के साथ पुलिस अधीक्षक को एक शिकायत दी है। इस मामले पर प्रतिक्रिया देते हुएए पुलिस अधीक्षक बीएम लक्ष्मी प्रसाद ने कहा कि हमारे पास केवल सूचना थी। हम एक शिकायत की प्रतीक्षा कर रहे हैं। हमें अभी तक पत्र की प्रति प्राप्त नहीं हुई है।
बता दें कि इस साल फरवरी में बजरंग दल के कार्यकर्ता हर्ष की हत्या कर दी गई थी। इसके बाद शहर में सांप्रदायिक तनाव भड़क गया था इसके खिलाफ अपनी नाराजगी व्यक्त करते हुए ईश्वरप्पा अक्सर मुस्लिम गुंडे शब्दों का इस्तेमाल करते थे। पत्र पर प्रतिक्रिया देते हुए ईश्वरप्पा ने कहा कि पत्र में लिखा गया है कि मैंने टीपू को मुस्लिम गुंडा कहा था इसलिए वे मेरी जीभ काट देंगे।
