बिहटा रेलवे स्टेशन पर ताबड़तोड़ फायरिंग

पटना। दानापुर रेलवे मंडल के बिहटा रेलवे स्टेशन पर तत्काल टिकट कटाने को लेकर अपराधियों ने जमकर फायरिंग की। बिहटा रेलवे स्टेशन के बुकिंग काउंटर पर दबंगों की दबंगई देखने को मिली। इस घटना में एक व्यक्ति घायल हो गया। घायल व्यक्ति को गोली लगी है या मारपीट में चोट लगी है यह स्पष्ट नहीं हो पाया है। घायल की पहचान लई निवासी मो जफर खान का 25 वर्षीय पुत्र मोदरिश खान के रूप में हुई है।
बताया जा रहा है कि बिहटा रेलवे टिकट काउंटर पर पैसेंजर तत्काल टिकट कटा रहे थे। उसी दौरान पहले टिकट कटाने के चक्कर में मारपीट शुरू हो गयी और फिर नौबत फायरिंग तक पहुंच गयी। अपराधियों ने एक के बाद एक तीन राउंड लगातार फायरिंग होने की बात सामने आयी है। अपराधियों ने ताबड़तोड़ फायरिंग की, इसके बाद मौके से फरार हो गये। घटना की जानकारी के बाद जीआरपी व स्थानीय थाने की पुलिस भारी संख्या में पहुंच गयी। पुलिस ने घटना की जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने पूरे इलाके की घेराबंदी कर अपराधियों की गिरफ्तारी में जुट गयी है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.