रोहिणी आचार्य लडेगी लोकसभा चुनाव

पटना। लालू यादव की दूसरी बेटी रोहणी आचार्य लोकसभा का चुनाव लड़ने जा रही है। लालू परिवार की रोहणी आठवीं सदस्य होंगी जो राजनीति के मैदान में उतर रही हैं।
सिंगापुर में रहने वाली रोहिणी के चुनाव लड़ने के कयास कई दिनों से लगाए जा रहे थे लेकिन अब लालू परिवार ने इसकी पुष्टि कर दी है। लालू यादव की बड़ी बेटी पहले से ही राजनीति में है और वो अभी राज्यसभा की सदस्य है।रोहणी छपरा (सारण) से चुनाव मैदान में उतरेंगी। इस सीट से पहले लालू प्रसाद और फिर उनकी पत्नी राबड़ी देवी चुनाव लड़ती रही हैं। लालू प्रसाद यादव की दूसरी बेटी रोहिणी आचार्य की शादी 2002 में बिहार के औरंगाबाद के रहने वाले समरेश सिंह से हुई है। बेशक समरेश पेशे से कंप्यूटर इंजीनियर हैं लेकिन लालू प्रसाद के सात में से दो दामाद चुनावी राजनीति में हैं।

Leave A Reply

Your email address will not be published.