गोड्डा से प्रदीप तो रांची से यशस्विनी कांग्रेस प्रत्याशी

रांची। कांग्रेस ने लोकसभा चुनाव से पहले झारखंड की गोड्डा सीट से अपना प्रत्याशी बदल दिया है। अब पार्टी ने दीपिका पांडेय सिंह को हटाकर प्रदीप यादव को अपना प्रत्याशी बनाया है। वहीं रांची से यशस्विनी सहाय को अपना प्रत्याशी बनाया है। रविवार को कांग्रेस ने ये अधिसूचना जारी की।
गौरतलब है कि दीपिका पांडेय सिंह को टिकट मिलने के बाद से ही गोड्डा की राजनीति गर्म हो गयी थी। विधायक प्रदीप यादव और पूर्व सांसद फुरकान अंसारी के समर्थक विरोध में उतर चुके थे, जिसके बाद कांग्रेस आलाकमान ने  गोड्डा सीट से अपना प्रत्याशी बदल दिया। प्रारंभ में सुबोधकांत सहाय की टिकट की रेस में आगे चल रहे थे, लेकिन उनकी उम्र और हेल्थ को लेकर पार्टी के ही कुछ नेताओं ने सवाल उठाए जिसके बाद राज्य के स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता को उम्मीदवार बनाए जाने की चर्चा शुरू हुई। परंतु पांच दशक तक एक्टिव पॉलिटिक्स में रहे सुबोधकांत सहाय ने अपनी जगह बेटी यशस्विनी के नाम को आगे बढ़ा दिया। उनकी ओर से तर्क दिया गया कि कांग्रेस पार्टी की ओर से अब तक एक भी कायस्थ जाति के उम्मीदवार को टिकट नहीं दिया गया है। इसे ध्यान में रखते हुए कांग्रेस आलाकमान ने उनकी बेटी को उम्मीदवार बनाए जाने का फैसला ले लिया। इसके अलावा यह भी माना जा रहा है कि गोड्डा के बीजेपी सांसद निशिकांत दुबे को घेरने के लिए नए सिरे से रणनीति तैयार की गई है उसी के तहत उम्मीदवार बदलने का फैसला लिया गया।

Leave A Reply

Your email address will not be published.