सीएम योगी के काफिले पर बरसाए बुलडोजर से फूल
बिलासपुर। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री बिलासपुर के बहतराई इंडोर स्टेडियम में बिलासपुर लोकसभा प्रत्याशी तोखन साहू के पक्ष में प्रचार करने पहुंचे। यहां उनका शानदार तरीके से स्वागत किया सड़क किनारे लाइन से खड़ी बुलडोजर ने सीएम योगी के काफिले पर फूल बरसाए। सीएम योगी ने छत्तीसगढ़िया सबले बढ़िया का नारा बुलंद किया।
सभा को संबोधित करते हुए सीएम योगी ने कांग्रेस पार्टी पर जमकर निशाना साधा और छत्तीसगढ़िया सबले बढ़िया का नारा बुलंद किया। सीएम योगी ने कहा कि छत्तीसगढ़ अपनी पहचान हजारों सालों से अपनी विरासत का संरक्षण करती आ रही है। लोगों ने गलत तरीके से यहां कि छवि को प्रस्तुत किया होगा, लेकिन बीजेपी की सरकार ने मजबूती के साथ छत्तीसगढ़ को अपनी पहचान दिलाने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि राम मंदिर को लेकर सबसे अधिक उत्साह छत्तीसगढ़ में देखने को मिला क्योंकि छत्तीसगढ़ श्रीराम भगवान का ननिहाल है और ननिहाल जाकर सबसे ज्यादा खुशी मिलती है। वहीं कांग्रेस पार्टी पर हमला करते हुए आदित्यनाथ ने कहा कि श्रीराम भगवान का भव्य मंदिर 500 साल बाद आज अयोध्या में बनकर तैयार हो गया है। यही कांग्रेस की जब सरकार थी तो उन्होंने राम भगवान के अस्तित्व को मानने से ही इंकार कर दिया था। सीएम योगी ने कहा कि गांधी के नाम पर जिन लोगों ने सत्ता पाई वह राम के नाम पर सवाल खड़े करते हैं। सीएम योगी ने कहा कि महात्मा गांधी ने हमेशा हे राम कहा, लेकिन कांग्रेस राम है ही नहीं कहती है। जिन्होंने राम के अस्तित्व पर सवाल उठाया देश की जनता आज उस काग्रेस पार्टी के अस्तित्व को खत्म कर रही है।
