कोडरमा सीट से अन्नपूर्णा देवी ने भरा पर्चा

रांची। झारखंड की कोडरमा लोकसभा सीट से केंद्रीय शिक्षा राज्यमंत्री सह भारतीय जनता पार्टी  की प्रत्याशी अन्नपूर्णा देवी ने गिरिडीह में नामांकन दाखिल किया। गुरुवार (2 मई) को गिरिडीह समाहरणालय पहुंचकर उन्होंने डीसी सह निर्वाची पदाधिकारी नमन प्रियेश लकड़ा के समक्ष अपना नामांकन पर्चा दाखिल किया।
इस दौरान अन्नपूर्णा देवी के साथ मुख्य रूप से पूर्व मुख्यमंत्री सह झारखंड भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी, जमुआ विधायक केदार हाजरा,  कोडरमा विधायक नीरा यादव,  पूर्व आईजी सह भाजपा नेता लक्ष्मण प्रसाद सिंह,  अशोक उपाध्याय,  मुकेश जालान समेत कई भाजपा नेता शमिल हुए।
नामांकन के बाद शहर के सर्कस मैदान में चुनावी सभा का आयोजन किया गया। इस सभा में मुख्य रूप से उत्तर प्रदेश के उप.मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य,  भारतीय जनता पार्टी ;के वरिष्ठ नेता कर्मवीर सिंह समेत कई अन्य नेता शामिल हुए।

Leave A Reply

Your email address will not be published.