राष्ट्रीय लोक मोर्चा ने चार उम्मीदवारों को मैदान में उतारा
पटना। राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन के घटक राष्ट्रीय लोक मोर्चा (रालोमो) ने बिहार विधानसभा चुनाव के लिए चार उम्मीदवारों की सूची बुधवार को जारी कर दी है।
रालोमो के प्रदेश महासचिव सुभाष चंद्रवंशी ने सूची जारी करते हुए बताया कि मधुबनी से माधव आनंद, उजियारपुर से प्रशांत कुमार पंकज, सासाराम से श्रीमती स्नेहलता और दिनारा से अलोक कुमार सिंह को उम्मीदवार बनाया गया है।
उल्लेखनीय है कि 12 अक्टूबर को बिहार विधानसभा चुनाव में राजग में सीटों के बंटवारे पर समझौता हुआ था। सीट बंटवारे के तहत भाजपा 101, जनता दल यूनाईटेड 101, लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) 29, राष्ट्रीय लोक मोर्चा ;और हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा छह-छह सीटों पर चुनाव लड़ेगी।
