भाजपा दिल्ली वालों की पहली पसंद: सचदेवा

नई दिल्ली। दिल्ली प्रदेश भारतीय जनता पार्टी अध्यक्ष वीरेन्द्र सचदेवा ने कहा है कि दिल्ली नगर निगम चुनाव में पार्टी को 46 प्रतिशत से अधिक वोट मिलना यही साबित करता है कि राजधानी के लोगों की पहली पसंद भाजपा ही है। श्री सचदेवा ने निगम चुनाव के नतीजे आने के बाद बुधवार को एक पत्रकार वार्ता में कहा कि दिल्ली भाजपा ने निगम के उपचुनाव को पूरी गम्भीरता से लिया और 12 में से आठ महिला प्रत्याशियों को मैदान में उतार कर एक प्रयोग भी किया । यह बहुत खुशी की बात है कि आठ में छह महिला प्रत्याशियों का जीतना भाजपा के महिला सशक्तिकरण प्रयास को पूर्ण समर्थन दर्शाता है। इसी के साथ 12 में से 7 वार्ड जीतना और उपचुनाव में 46 प्रतिशत से अधिक वोट भाजपा को मिलना दर्शाता है कि भाजपा दिल्ली वालों की आज भी पहली पसंद है।
श्री सचदेवा ने इस जीत का श्रेय पार्टी कार्यकर्ताओंए पदाधिकारियों के साथ ही मुख्यमंत्री श्रीमती रेखा गुप्ता के सघन प्रचार अभियान को दिया। उन्होंने कहा कि उपचुनाव में मिली करारी हार के बाद आप नेताओं सौरभ भारद्वाज एवं दुर्गेश पाठक की अनर्गल ब्यानबाज़ी जहां उनकी हार की हताशा को दर्शाती है वहीं मुस्लिम वोट खिसकने की जिम्मेदारी से बचने का प्रयास भी दिखती है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.