निगम पार्षद ने किया समस्या का निदान
नई दिल्ली। वार्ड न 194 घडौली के निगम पार्षद एडवोकेट प्रियंका गौतम ने डीडीए फलैट प्रगति इनक्लेव के आर डब्ल्यू ए के पदाधिकारियों से मिलकर यहां उन जगहों पर समुचित प्रकाश व्यवस्था के लिए लाइट सौपी जहां रोशनी का अभाव था। इस अवसर पर एसोशिएशन के अध्यक्ष डी एस रावत समेत तमाम पदाधिकारी उपस्थ्पित थे।
बताया जाता है कि प्रगति इनक्लेव में कुछ जगहों पर प्रकाश की अतिरिक्त आवश्यकता थी जिसकी मांग यहां के एसोशिएशन के पदाधिकारियों ने निगम पार्षद से की थी। मंगलवार को संध्या के समय निगम पार्षद ने यहां स्वयं आकर एसोशिएशन के पदाधिकारियों की मांगें पूरी की। विदित हो कि निगम पार्षद द्वारा समय- समय पर अपने क्षेत्रों मे विकास कार्यों के साथ ही समुचित सफाई व्यवस्था का निरीक्षण किया जाता है तथा लोगों से मिलकर उनकी समस्याओं के निदान में महत्वपूर्ण भूमिका अदा की जाती है।
