झारखंड राज्यसभा द्विवार्षिक चुनाव : कांग्रेस ने किए पर्यवेक्षक नियुक्त

नई दिल्ली। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने झारखंड में होने वाले राज्यसभा के द्विवार्षिक चुनाव के लिए दो वरिष्ठ नेताओं को पर्यवेक्षक नियुक्त किया है।
कांग्रेस महासचिव के सी वेणुगोपाल ने  यह जानकारी देते हुए बताया कि पार्टी अध्यक्ष ने छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और वरिष्ठ नेता अजय शर्मा को झारखंड में राज्यसभा द्विवार्षिक चुनाव के लिए पर्यवेक्षक नियुक्त किया है। उन्होंने बताया कि दोनों नेताओं की नियुक्ति तत्काल प्रभाव से लागू होगी। ये पर्यवेक्षक चुनाव प्रक्रिया के दौरान पार्टी की रणनीति, समन्वय और विधायकों के साथ संपर्क बनाए रखने की जिम्मेदारी निभाएंगे। कांग्रेस नेतृत्व ने उम्मीद जताई है कि नियुक्त पर्यवेक्षक झारखंड में राज्यसभा चुनाव में पार्टी के संगठनात्मक और चुनावी प्रबंधन को मजबूत बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.