मोदी ने विजय को तमिलनाडु के सीएम बनने पर बधाई दी

चेन्नई। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने रविवार को टीवीके के संस्थापक और अभिनेता.राजनेता सी.जोसेफ विजय को तमिलनाडु के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेने पर बधाई दी। उन्होंने राज्य सरकार के साथ मिलकर लोगों के जीवन स्तर को बेहतर बनाने के लिए काम करने का वादा किया।
सोशल मीडिया पर एक पोस्ट में श्री मोदी ने लिखा कि सी. जोसेफ विजय को तमिलनाडु के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेने पर हार्दिक बधाई। उनके आगामी कार्यकाल के लिए शुभकामनाएं। उन्होंने यह भी कहा कि केंद्र सरकार लोगों के जीवन स्तर को बेहतर बनाने के लिए तमिलनाडु सरकार के साथ मिलकर काम करती रहेगी।

Leave A Reply

Your email address will not be published.