तमिलनाडु में टीवीके सरकार बनने पर खरगे ने दी बधाई

नई दिल्ली। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने तमिलनाडु में सी. जोसेफ विजय के मुख्यमंत्री पद का शपथ ग्रहण करने पर उन्हें तमिलगा वेत्री कझगम  और पूरे प्रगतिशील गठबंधन को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।
श्री खरगे ने रविवार को अपने संदेश में कहा कि इस सरकार का गठन आत्मसम्मान, सामाजिक न्याय, सशक्तिकरण और तर्कशील विचारधारा की स्थायी ताकत को फिर से स्थापित करता है। उन्होंने कहा कि ये वही मूल्य हैं जिन्होंने लंबे समय से तमिलनाडु की राजनीतिक और सामाजिक चेतना को परिभाषित किया है। यह विरासत पेरियार और के कामराज जैसे महान नेताओं द्वारा गढ़ी गई थी।
उन्होंने कहा कि तमिलनाडु के लाखों लोगों, विशेष रूप से आकांक्षी युवाओं ने टीवीके पर अपना भरोसा जताया है। श्री खरगे ने विश्वास व्यक्त किया कि श्री विजय के नेतृत्व में ये आदर्श शासन का मार्गदर्शन करते रहेंगे और पूरे देश को प्रेरित करेंगे। कांग्रेस अध्यक्ष ने नई सरकार को जनता की सेवा, करुणा, समावेशिता और प्रतिबद्धता के साथ करने के लिए शुभकामनाएं देते हुए उसके सफल कार्यकाल की कामना की।

 

Leave A Reply

Your email address will not be published.