संगठन के विकास के लिए प्रण, प्रशिक्षण दोनों ही अनिवार्य : रेखा

नई दिल्ली। दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा है कि किसी भी संगठन के विकास के लिए प्रण और प्रशिक्षण दोनों ही अनिवार्य होते हैं और प्रशिक्षण वह प्रक्रिया है जो कार्यकर्ताओं के अंदर वैचारिक स्पष्टता और कार्यकुशलता विकसित करती है।
श्रीमती गुप्ता ने प्रशिक्षण रात्रि प्रवास शिविर को संबोधित करते हुए कहा कि भाजपा का कार्यकर्ता वह धुरी है जो संगठन के विचारों और सरकार की जनकल्याणकारी नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने का काम करता है। जब कार्यकर्ता प्रशिक्षित और संकल्पित होता है तो राष्ट्र निर्माण का संकल्प सिद्ध होता है। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की ओर से संगठन एवं कार्यकर्ता कौशल विकास को लेकर नवीन शाहदरा, नई दिल्ली और करोलबाग में आयोजित पं. दीनदयाल उपाध्याय महाप्रशिक्षण अभियान दो दिवसीय प्रशिक्षण रात्रि प्रवास शिविर रविवार को सम्पन्न हो गये।
नौ और 10 मई को आयोजित इस शिविर में भाजपा के राष्ट्रीय सह संगठन महामंत्री शिवप्रकाशए राष्ट्रीय महामंत्री तरूण चुघ और श्री दुष्यंत गौतमए पार्टी के वरिष्ठ नेता बी.डी .शर्मा के आलावा दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता और दिल्ली भाजपा के अध्यक्ष वीरेन्द्र सचदेवा ने विभिन्न संगठनात्मक विषयों पर आयोजित सत्रों को सम्बोधित किया। नवीन शाहदरा और उत्तर.पूर्व दिल्ली के जिला शिविरों में श्री चुघ, श्री सचदेवा, सांसद कमलजीत सहरावत, प्रदेश उपाध्यक्ष राजकुमार भाटिया, श्रीमती लता गुप्ता, कोषाध्यक्ष सतीश गर्ग, विधायक अजय महावर, मीडिया प्रमुख प्रवीण शंकर कपूर, प्रवक्ता डॉण. अनिल गुप्ता, युवा मोर्चा अध्यक्ष सागर त्यागी, श्री महेन्द्र नागपाल, श्री योगेश आत्रे, अधिवक्ता श्री संकेत गुप्ता, डॉ. काजल पंवार ने विभिन्न सत्रों को संबोधित किया।

Leave A Reply

Your email address will not be published.