भारत ने आरएसएस पर अमेरिकी संगठन की रिपोर्ट खारिज की

नई दिल्ली। भारत ने अमेरिका के एक संगठन की राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ पर प्रतिबंध लगाने वाली रिपोर्ट को खारिज करते हुए कहा है कि इस तरह के पक्षपातपूर्ण संगठनों से दूर रहना चाहिए।
विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने मीडिया ब्रीफिंग में इस संबंध में पूछे गये सवाल के जवाब में कहा कि अमेरिकी संगठन यू एस सी आई आर एफ पक्षपात करने वाला संगठन है और इस तरह के संगठनों से दूरी बनाकर रखी जानी चाहिए। प्रवक्ता ने कहा कि यह संगठन लंबे समय से भारत के सम्बन्ध में अपमानजनक और भड़काने वाली टिप्पणियां करता रहा है। उन्होंने कहा कि यह संगठन अपने एजेंडा पर काम करता है। उन्होंने कहा कि इसकी साख विश्वसनीय और भरोसेमंद नहीं है। उन्होंने कहा कि इस तरह के संगठनों से दूरी बनाकर रखी जानी चाहिए। उल्लेखनीय है कि इस संगठन ने अपनी रिपोर्ट में अमेरिका से राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ पर प्रतिबंध लगाने की अपील की है। संगठन की यह रिपोर्ट संघ प्रमुख मोहन भागवत की अमेरिका यात्रा से कुछ दिन पहले आयी है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.