चतरा में सुरक्षाबलों ने किया चार केन बम बरामद

चतरा। नक्सल विरोधी चलाए गए अभियान में चतरा पुलिस व सीआरपीएफ 190 बटालियन की संयुक्त टीम को बड़ी सफलता हाथ लगी है। इन जवानों ने नक्सलियों द्वारा प्लांट किए गए उन चार केन बमों को बरामद कर लिया है जो सुरक्षाबलों को निशाना बनाने के उद्देश्य से लगाए गए थे। सुरक्षाबलों ने चार शक्तिशाली केन बम बरामद किये हैं।
बताया जाता है कि कुंदा थाना क्षेत्र के खपिया-मदारपुर जंगल में सुरक्षा बलों को केन बम बरामद करने में सफलता मिली है। झारखंड जगुआर के बम निरोधक दस्ते ने मौके पर बरामद बमों को डिफ्यूज कर दिया। एएसपी अभियान निगम प्रसाद ने इसकी पुष्टि की है। समय के पूर्व पुलिस बम नहीं निकालती तो बड़ी दुर्घटना हो सकती थी। ग्रामीण व चरवाहा भी इसके चपेट में आ सकते थे। विदित हो कि चतरा पुलिस लगातार नक्सलियों के विरुद्ध अभियान चला रही हैं जिसमें पुलिस को कई सफलता मिली है। पुलिस के दबाव में आकर कई नक्सलियों ने आत्मसमर्पण भी किया है। एसपी ऋषभ कुमार झा के निर्देश पर नक्सल प्रभावित इलाके कुंदा, प्रतापपुर एवं लावालौंग में अभियान चलाया जा रहा है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.