मुंबई में 26/11 जैसे हमले की धमकी

पाकिस्तानी नंबर से भेजा वॉट्सएप मैसेज

मुंबई। मुंबई में 26/11 जैसा हमला करने की धमकी दी गई है। पुलिस को पाकिस्तान के एक नंबर से शुक्रवार रात वॉट्सऐप मैसेज मिला। इसमें कहा गया है कि अगर लोकेशन ट्रेस की गई तो वह भारत के बाहर की मिलेगी और धमाका मुंबई में होगा। धमकी में कहा गया है कि 6 लोग भारत में जो इस काम को अंजाम देंगे। जिस नंबर से यह मैसेज किया गया है वह पाकिस्तान का है।
मुंबई पुलिस के सूत्रों के मुताबिक ट्रैफिक कंट्रोल के व्हाट्सएप नंबर पर एक मैसेज आया था, जिसमें 26/11 जैसे हमले की बात कही गई। मैसेज में बताया गया कि 6 लोग इस हमले को अंजाम देंगे और वो मुंबई में कई जगहों पर हमला करेंगे। जांच करने पर पता चला कि ये नंबर पाकिस्तान का है। फिलहाल घटना की जांच शुरू कर दी गई है। जांच में एटीएसए क्राइम ब्रांच समेत दूसरी एजेंसियों की मदद भी ली जाएगी।

Leave A Reply

Your email address will not be published.