तीन दिनों में बदल गई फुलवरिया गांव की तस्वीर
पटना। राजद की सत्ता जाने के बाद फुलवरियां गांव जो उपेक्षित पडा था वह मात्र तीन दिनों के अंदर चमक उठा है जिसकारण यहां के लोग काफी खुश नजर आ रहै हैं। गांव के लोग जो बिजली, पानी, सडक अस्पताल की स्थिति को लेकर चिंतित रहा करते थे आज उनके चेहरे पर मुस्कुराहट दिखायी देने लगा है। गांव के लोगों को भरोसा था कि जब सरकार बनेगी तभी गांव की खोयी हुई गरिमा भी लौटेगी, ठीक वही हुआ। आज गांव की सड़क, अस्पताल, ब्लॉक, रजिस्ट्री कार्यालय, थाना, डाकघर, बैंक, पावर सब स्टेशन, पानी आपूर्तिए पाइप लाइन सबकुछ दुरूस्त हो चुका है। फुलवरिया वर्ष 2005 की तरह फिर से अपने गरिमा को वापस पा लिया है। अधिकारियों की गाड़ियां भी दिन रात दौड़ने लगी है। कारण है कि अब बिहार में युवा डिप्टी सीएम के पद पर गांव को बेटा तेजस्वी हैं। जब गांव का बच्चा सत्ता की कुर्सी पर आसीन हो तो यह तय माना जाना चाहिए कि गांव उपेक्षित नहीं रहेगा और विकास की गति तेज होगी।
बताया जाता है कि लालू प्रसाद की बहू राजश्री यादव अपने ससुराल आनेवाली है। विवाह के लगभग दस माह के बाद उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव अपनी पत्नी राजश्री यादव के साथ अपने गांव फुलवरिया आएंगे। इसके लिए फुलवरिया में तैयारियां शुरू हैं। विवाह के बाद से तेजस्वी पत्नी के साथ वहां नहीं जा सके हैं। तेजस्वी के आने की खबर के बाद से ही गांव को दुल्हन की तरह सजाया गया है। गांव को लोगों को जबसे इसकी सूचना मिली है उनमें भारी उत्साह है। वे तेजस्वी.राजश्री की प्रतीक्षा कर रहे हैं। खासकर युवाओं में भारी जोश देखा जा रहा है। वे अपने युवा नेता के इंतजार में हैं। गांव की महिलाएं राजश्री को देखने के लिए काफी उत्साहित हैं। उधर, गोपालगंज के डीएम और एसपी दोनों गांव का दौरा कर चुके हैं और प्रशासनिक तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है। यही नहीं सुरक्षा के विशेष इंतजाम किये गये हैं। हर स्तर पर अलर्ट जारी किया गया है। गोपालगंज के जिलाधिकारी ने फुलवरिया का दौरा करने के बाद कहा कि उपमुख्यमंत्री अपने गांव आने वाले हैं लिहाजा प्रशासनिक स्तर पर इसकी तैयारी की जा रही है।
