उप्र में कांग्रेस ने उतारे नौ उम्मीदवार
नई दिल्ली। कांग्रेस की केंद्रीय चुनाव समिति ने शनिवार को लोकसभा चुनाव के मद्देनजर चौथी लिस्ट जारी कर दी। इस सूची में उत्तर प्रदेश से 9 उम्मीदवारों के नामों की घोषणा की गई है। हालांकि, अभी तक अमेठी और रायबरेली से किसी भी उम्मीदवार के नाम की घोषणा नहीं की गई है। इसके साथ ही उत्तराखंड से 2 को टिकट दिए गए हैं। सहारनपुर से इमरान मसूद, अमरोहा के दानिश अली, फतेहपुर सीकरी से राम नाथ सिकरवार, कानपुर से आलोक मिश्रा, झांसी से प्रदीप जैन आदित्य, बाराबंकी एससी से तनुजा पूनिया, देवरिया से अखिलेश प्रताप सिंह, बांसगांव एससी से सदन प्रसाद, वाराणसी से अजय राय को टिकट दिया गया है।
