सीएम हेमंत ने की खरगे और राहुल से मुलाकात
नई दिल्ली। झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने मंगलवार को यहां कांग्रेस अध्यक्ष के आवास पर खरगे और राहुल गांधी से मुलाकात की और आगामी विधानसभा चुनावों पर चर्चा की।
यह बैठक झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री चंपई सोरेन के भारतीय जनता पार्टी में शामिल होने के कुछ दिनों बाद हुई है। चंपई सोरेन ने झारखंड मुक्ति मोर्चा की वर्तमान कार्यशैली पर सवाल उठाते हुए और पार्टी में अपने अपमान का हवाला देते हुए पिछले दिनों इस्तीफा दे दिया था। सोरेन ने इस मुलाकात को शिष्टाचार भेंट करार दिया लेकिन समझा जाता है कि उन्होंने इस साल के अंत में होने वाले राज्य विधानसभा चुनाव की तैयारियों पर चर्चा करने के लिए ये मूुलाकात की है।
