शराब बंदी कानून उल्लंघन पर कठोर कार्रवाई करने का दिया संकेत


पटना। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने शराब बंदी कानून के उल्लंघन के मामलों को लेकर कठोर से भी कठोर कार्रवाई करने का संकेत दिया है। उन्होंने यह कहकर पुलिस और मद्य निषेध विभाग के आला अधिकारियों को अपनी कार्यशैली और रणनीति में बदलाव करने का सुझाव दिया है कि शराब कौन बेच रहा है, कौन पी रहा है यह पता लगाना असंभव नहीं है।
श्री कुमार सोमवार को विधान परिषद से बाहर निकलने वक्त मीडिया से बात कर रहे थे। मुख्यमंत्री ने कहा कि हम डीजीपी और सब लोगों के साथ निरंतर बैठक करते हैं। हमने उनसे कहा है कि आप लोग अपने और नीचे के स्तर से देखिये। कहीं कोई शराब बेचता और कोई ग्रहण करता है तो यह पता लगाना कहां से असंभव है। पता लगाइयेए सख्त कार्रवाई करिये।उन्होंने शराब माफिया के ठिकानों पर कार्रवाई को लेकर कहा कि कई जगहों पर पता कर रहे हैं। इस बार पूरे तौर पर देखियेगा कि जो यहां बिहारद् के हैं यहां से बाहर के हैं उन सभी पर कार्रवाई की जा रही है। शराब बिक्री में पुलिस के मिलीभगत होने के सवाल पर नीतीश कुमार ने कहा कि हम कहां कहते हैं कि ऐसा नहीं है लेकिन ज्यादातर लोग शराबबंदी के समर्थन में हैं।

Leave A Reply

Your email address will not be published.