पी. षणमुगम माकपा के राज्य सचिव चुने गए

चेन्नई। तमिलनाडु में मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) के वरिष्ठ नेता और कॉमरेड पी षणमुगम पार्टी के राज्य सचिव चुने गए है। श्री षणमुगम को रविवार शाम को विल्लुपुरम में आयोजित पार्टी की जीसी बैठक में चुना गया।
मुख्यमंत्री और द्रविड़ मुन्नेत्र कषगम (द्रमुक) अध्यक्ष एम के स्टालिन ने उन्हें माकपा के नए राज्य सचिव के रूप में नियुक्ति के लिए बधाई दी। उन्होंने किसानों और उत्पीड़ित वर्गों के अधिकारों की रक्षा के लिए अपनी लड़ाई में उनके योगदान को भी याद किया। श्री षणमुगम ने के बालाकृष्णन का स्थान लिया है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.