प्रियंका अग्रवाल ने थामा “आप” का दामन
नई दिल्ली। दिल्ली के कस्तूरबा नगर के कोटला मुबारकपुर वार्ड से दिल्ली महिला कांग्रेस की वरिष्ठ उपाध्यक्ष प्रियंका अग्रवाल शनिवार को आम आदमी पार्टी (आप) में शामिल हो गईं।”आप ” के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने पटका और टोपी पहनाकर प्रियंका अग्रवाल को “आप” की सदस्यता दिलाई और भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी।
इस दौरान श्री केजरीवाल ने कहा कि “आप” पूरी मजबूती के साथ दिल्ली का चुनाव लड़ रही है। प्रियंका अग्रवाल का “आप” के परिवार में स्वागत है। उनके आने से कस्तूरबा नगर विधानसभा समेत पूरी दिल्ली में “आप” को मजबूती मिलेगी।
