“बहाने नहीं बदलाव चाहिए” नाम से भाजपा ने जारी किया कैंपेन गीत

नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा)  ने शनिवार को  “बहाने नहीं बदलाव चाहिए दिल्ली में भाजपा सरकार चाहिए” नाम से कैंपेन गीत जारी किया। इस गीत को भाजपा सांसद मनोज तिवारी ने स्वरबद्ध किया है। इस मौके पर दिल्ली के भाजपा के अध्यक्ष वीरेन्द्र सचदेवा, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष एवं सांसद मनोज तिवारी,  प्रदेश भाजपा के महामंत्री सांसद योगेन्द्र चांदोलिया ने संवाददाताओं को संबोधित किया।
श्री सचदेवा ने कहा कि पूरी दिल्ली में अब सिर्फ एक ही चर्चा हो रही है कि दिल्ली में भाजपा सरकार चाहिए। पिछले 10 सालों से आप-दा सरकार  दिल्लीवालों के पैसों से ऐश करने से त्रस्त है और अब समय आ चुका है जब दिल्लीवाले इसका बदला लेंगे। उन्होंने कहा कि श्री तिवारी  द्वारा गाया गाना दिल्ली में बदलाव लाने में एक अहम रोल अदा करने जा रहा है। उन्होंने कहा कि दिल्ली में आप-दा सरकार पूरी तरह से दिल्लीवालों पर भ्रष्टाचार के दानव के रुप में आपदा बनकर टूटी है और झूठे वायदे करके दिल्ली को लूटने का काम किया है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.