एनडीआरएफ ने संभाली “शिवगंगा सरोवर” के सुरक्षा की कमान

देवघर। देवघर में श्रावणी मेला 2025 में बाबा बै़द्यनाथ के दर्शन एव पूजन को लेकर उमडे श्रद्धालुओं की भीड को देखते हुए एनडीआरएफ ने शिवगंगा सरोवर की सुरक्षा की कमान अपने हाथो में ले लिया है ताकि किसी भी प्रकार के आपदा घटित होने की स्थिति में लोगों का तुरंत बचाव किया जा सके। ऐसे में एनडीआरएफ की 34 सदस्यीय टीम की शिवगंगा में चौबीस घंटे प्रतिनियुक्त की गई है। साथ ही डीसी नमन प्रियेश लकड़ा के निर्देशानुसार मंदिर प्रांगण में एनडीआरएफ की मेडिकल टीम भी श्रद्धालुओं की सेवा में तैनात की गई हैं। इसके साथ ही शिवगंगा में श्रद्धालुओं की काफी भीड़ होती है और पानी गहरा होने के कारण अप्रिय घटना होने की संभावना बनी रहती है। ऐसे में एनडीआरएफ की टीम मोटर बोट के माध्यम से पूरे शिवगंगा सरोवर की 24×7 मॉनिटरिंग कर श्रद्धालुओं की सुरक्षा में मुस्तैद हैैं। एनडीआरएफ की टीम के जवानों को अत्याधुनिक उपकरणों से लैस किया गया है। टीम में नई रबड़ की नौकाए, लाइफ जैकेट,  गोताखोरों की टीम, मेडिकल किट एंव अन्य उपकरणों के साथ अपने=अपने चिन्हित स्थल पर प्रतिनियुक्त किए गए है। इसके अतिरिक्त श्रद्धालुओं की भीड़ को देखते हुए एनडीआरएफ के चिकित्सक,  पैरामेडिकल टीम,  नर्सिंग असिस्टेंट को भी तैनात किया गया है जो कि श्रद्धालुओं की सेवा व सहयोग में पूर्ण रूप से सक्रिय होकर कार्य करें ताकि देवघर आनेवाले श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की समस्या का सामना न करना पडे।
विदित हो कि अब तक 10 लाख से अधिक शिव भक्तों ने जलार्पण किया है। रोजाना 1 लाख से अधिक श्रद्धालु जलार्पण करने पहुंच रहे हैं। इधर अब सावन का दूसरा सोमवार आने वाला है। प्रशासन सोमवारी की तैयारियों में जुट गया है। इस साल सावन में पिछले छह दिनों में 10 लाख 5 हजार 561 लाख श्रद्धालुओं ने बाबा बैद्यनाथ मंदिर में जलार्पण किया। मेले में बाबा मंदिर की आय 67 लाख पार हो गई है। दूसरी ओर बाबा मंदिर सहित विभिन्न विभागों की राजस्व वसूली के आंकड़े देखें, तो इस बार छह दिनों में प्रशासन की आय 4.15 करोड़ पार हो गई है।बाबा मंदिर को सर्वाधिक आय शीघ्रदर्शनम से प्राप्त हुई है। पिछले छह दिनों में 14,958 श्रद्धालुओं ने शीघ्रदर्शनम की सुविधा का लाभ उठाया है। यह जानकारी डीसी नमन प्रियेश लकड़ा ने गुरुवार को आरएल सर्राफ स्कूल परिसर में मीडिया सेंटर में प्रेस कांफ्रेंस में दी।

Leave A Reply

Your email address will not be published.