थामा जन सुराज का दामन

पटना। बिहार में जैसे-जैसे विधानसभा चुनाव नजदीक आता जा रहा है वैसे-वैसे राजनीतिक गतिविधियां भी बदल रही है। एक ओर जहां जन सुराज पार्टी के प्रशांत किशोर जगह-जगह जाकर अपनी ताकत को बढाते नजर आ रहे हैं वहीं दूसरी ओर पार्टी के सिद्वांतों से प्रभावित होकर लोग इनकी ताकत में इजाफा करते नजर आ रहे है। इसी क्रम में पूर्व आईपीएस अधिकारी जय प्रकाश सिंह उर्फ जेपी सिंह और भोजपुरी स्टार रितेश पांडेय ने शुक्रवार को जन सुराज पार्टी का दामन थाम लिया। दोनों ने पटना में प्रशांत किशोर की मौजूदगी में पार्टी की सदस्यता ली।
बताया जाता है कि सारण (छपरा) के रहनेवाले हिमाचल प्रदेश के पूर्व एडीजीपी जेपी सिंह ने पिछले सप्ताह ही वीआरएस (ऐच्छिक सेवानिवृत्ति)  लेकर आईपीएस की नौकरी छोड़ी थी। पिछले दिनों चर्चित यूट्यूबर मनीष कश्यप ने भी भारतीय जनता पार्टी को छोड़कर जन सुराज का दामन थामा है। प्रशांत किशोर ने ही उन्हें सदस्यता दिलाई थी। चर्चित भोजपुरी सिंगर एवं अभिनेता रितेश पांडेय ने भी जन सुराज पार्टी का दामन थाम लिया है। विदित हो कि प्रशांत किशोर ने पिछले साल 2 अक्टूबर को जन सुराज पार्टी का गठन किया था। इससे पहले उन्होंने करीब दो साल तक गांव-गांव में जाकर पदयात्रा निकाली थी। पार्टी बनाने के बाद प्रशांत किशोर ने राज्य की सभी 243 सीटों पर चुनाव लड़ने का एलान किया है। उन्होंने जन सुराज को एनडीए और महागठबंधन का विकल्प बताया है।

 

 

Leave A Reply

Your email address will not be published.