उत्तर प्रदेश में 66 पीसीएस अधिकारियों का तबादला

लखनऊ। उत्तर प्रदेश सरकार ने एक बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुये रविवार को एक साथ 66 पीसीएस अधिकारियों का तबादला कर दिया।
सरकार की ओर से रविवार को तबादले की सूची जारी की गई। इससे पहले भी योगी सरकार ने कुछ दिनों पहले बड़े पैमाने पर तबादले किए थे। सरकार की ओर से जारी किए गए आदेश के अनुसार मुख्यतौर पर श्रद्धा पांडेय को सहायक नगर आयुक्त आगरा,  प्रदुम्न कुमार को एसडीएम कानपुर देहात,  जय प्रकाश यादव को सहायक नगर आयुक्त सहारनपुर की ज़िम्मेदारी सौंपी गई है। गौरतलब है कि इससे पहले 22 जुलाई को नौ वरिष्ठ अधिकारियों का तबादला किया गया था । अरविंद मिश्रा को सूचना निदेशालय में नया अपर निदेशक बनाया गया था जबकि अलका वर्मा को निदेशक चिकित्सा एवं स्वास्थ्य सेवाएं बनाया गया था। गौरव रंजन श्रीवास्तव को उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग में उप सचिव की ज़िम्मेदारी सौंपी गई थी जबकि अमित कुमार द्वितीय को एडीएम बहराइच और महेंद्र पाल सिंह को एडीएम नगर पूर्वी लखनऊ बनाया गया था। अविनाश चंद्र मौर्य को अपर जिलाधिकारी औरैया और नरेंद्र सिंह को उपनिदेशक मंडी परिषद उत्तर प्रदेश की ज़िम्मेदारी मिली थी।

Leave A Reply

Your email address will not be published.