स्वस्थ जीवन के लिए योग जरूरी : जगत चौधरी
नई दिल्ली।ृ अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर भाजपा कोंडली मंडल द्वारा स्थानीय स्मृति वन पार्क में योग दिवस का आयोजन किया गया। इस अवसर पर भारी संख्या में महिलाओं के साथ ही पुरूषों ने भी भाग लिया।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में विधान सभा संयोजक जगत चौधरी ने यहां उपस्थित लोगों से योग के बारे में विस्तार से बताया तथा योग करने के फायदे से भी अवगत कराया। उन्होंने कहा कि स्वस्थ जीवन के लिए दैनिक दिनचर्या में योग को भी शामिल किया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि स्वस्थ जीवन के लिए योग जरूरी है।
इस अवसर पर कोंडली मंडल अध्यक्ष अभिषेक शर्मा ने कहा कि योग भारत की प्राचीन एवं गौरवशाली परंपरा है जिसे आज पूरी दुनिया ने अपनाया है। उन्होंने कहा कि योग केवल शारीरिक व्यायाम नहीं बल्कि स्वस्थ शरीर, शांत मन और सकारात्मक जीवन का मार्ग है। नियमित योगाभ्यास से व्यक्ति न केवल रोगों से दूर रहता है, बल्कि उसकी कार्यक्षमता एवं जीवन गुणवत्ता में भी वृद्धि होती है। उन्होंने कहा कि हमें योग को अपनी दैनिक दिनचर्या का हिस्सा बनाना चाहिए तथा इसके प्रति समाज में व्यापक जागरूकता फैलानी चाहिए।
विदित हो कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी योग को शांत और तनावमुक्त जीवन में सहायक बताते हुए कहा है कि हमारा लक्ष्य 50 की उम्र में 30 साल से ज्यादा उर्जावान होने का होना चाहिए। वहीं दिल्ली प्रदेश भाजपा अध्यक्ष हर्ष मलहोत्रा ने कहा है कि योग बढ़ती आयु में भी व्यक्ति के सक्रिय और आत्मनिर्भर बने रहने में सहायक होता है।
