आंकड़े कम नहीं हुए तो महाराष्ट्र में लगेगा लॉकडाउन


मुंबई। महाराष्ट्र के स्वास्थ्यमंत्री राजेश टोपे ने राज्य में दोबारा लॉकडाउन लगाने की बात कही है। टोपे ने कहा कि अगर कोरोना मरीजों की संख्या इसी प्रकार से बढ़ती रही तो लॉकडाउन लगाने के अलावा दूसरा कोई विकल्प सरकार के पास नहीं बचेगा।

उन्होंने कहा कि इस विषय पर मुख्यमंत्री और महाराष्ट्र केबिनेट जल्द फैसला लेगी। टोपे ने बताया कि हम कोरोना मामलों पर लगातार नजर बनाए हुए हैं। हालांकि यह लॉकडाउन कितने दिन का होगा इस पर अभी तक फैसला नहीं लिया गया है। कुछ लोगों का कहना है यह लॉकडाउन एक सप्ताह का होना चाहिए। वहीं कुछ लोगों का कहना है की चेन को तोड़ने के लिए कम से कम 15 दिन का लॉकडाउन करना आवश्यक है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.