कांग्रेस मुख्यालय पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया प्रदर्शन

नई दिल्ली। भाजपा की दिल्ली प्रदेश इकाई के अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा के नेतृत्व में पार्टी कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उनकी दिवंगत मां के प्रति अभद्र भाषा का इस्तेमाल करने को लेकर यहां शनिवार को कांग्रेस के खिलाफ प्रदर्शन किया। इस दौरान भाजपा कार्यकर्ता जब कोटला रोड पर स्थित कांग्रेस मुख्यालय की ओर बढ़ रहे थे तो पुलिसकर्मियों ने उन्हें रोकने की कोशिश की। प्रदर्शनकारी पुलिसकर्मियों की बातों की अनदेखी करते जब कांग्रेस मुख्यालय की ओर बढ़ने लगेए तो पुलिसकर्मियों ने उन्हें तितर-बितर करने के लिए पानी की बौछार की और श्री सचदेवा सहित कई भाजपा नेताओं को हिरासत में ले लिया।
    गौरतलब है कि बिहार के दरभंगा में महागठबंधन की वोटर अधिकार यात्रा कार्यक्रम के दौरान कथित तौर पर कांग्रेस और राष्ट्रीय जनता दल के कार्यकर्ता खुले मंच से श्री मोदी और उनकी दिवंगत मां के लिए अभद्र भाषा का प्रयोग किया था।

Leave A Reply

Your email address will not be published.