पवन सिंह जोे “पावर स्टार” के नाम से हैं मशहूर
5 जनवरी 1986 को बिहार के आरा जिले के जोकहरी गाaव में जन्मे पवन सिंह 1997 में “ओढनिया वाली” एल्बम से गायन में शुरुआत की। उसके बाद 2004 में “कांच कसैली” रिलीज़ हुआ लेकिन 2008 में “लौलीपॉप” लागेलू गाने से उन्हें व्यापक पहचान मिली। यह गीत हर भाषा के लोगों को झुमने पर मजबूर कर देती हैं। पवन सिंह ने कई हिट भोजपुरी फिल्मों में अभिनय किया है और आज भोजपूरी का “पावर स्टार” कहे जाते है।।
उन्होंने 2007 की फिल्म “रंगली चुनारिया तोहरे नाम” में अपनी पहली प्रमुख भूमिका निभाई। पवन सिंह ने अब तक 100 से ज्यादा भोजपुरी एल्बम में अभिनय के साथ-साथ गाना गा चुके हैं। वे भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री के लगभग सभी हीरो और हेरोइनों के साथ काम कर चुकें हैं अगर हम हीरो की बात करें तो रवि किशन, खेसारी लाल यादव, दिनेश लाल यादव, अरविन्द अकेला, कल्लू और प्रदीप पांडेय का नाम शामिल हैं। हेरोइनों में रानी चटर्जी, स्मृति सिन्हा, मोना लिसा, अक्षरा सिंह, आम्रपाली दुबे, प्रियंका पंडित, पाखी हेगड़े, निधि झा, सहर अफशा और काजल राघवानी का नाम शामिल हैं।
पवन सिंह को दो अंतर्राष्ट्रीय भोजपुरी फ़िल्म पुरस्कार मिल चुके हैं। अपने प्रशंसकों द्वारा “पावरस्टार” कहे जाने वाले सिंह प्रतिज्ञा (2008), सत्या (2017), क्रैक फाइटर (2019), राजा (2019), शेर सिंह (2019), मेरा भारत महान (2022), हर हर गंगे (2023) जैसी फ़िल्मों के लिए जाने जाते हैं।
