गढ़वा में पार्षद की निर्मम हत्या

गढ़वा। झारखंड के गढ़वा में वार्ड पार्षद की टांगी से काटकर निर्मम हत्या कर दी गई। अज्ञात अपराधियों ने शनिवार देर रात सदर थाना क्षेत्र के बलीगढ़ गांव में अंजाम दिया। सूचना पर रविवार सुबह पहुंची पुलिस शव को जब्त कर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेजने का प्रयास किया पर परिजनों ने शव उठाने से रोक दिया।

घटना के संबंध में परिजनों ने बताया कि वार्ड पार्षद 42 वर्षीय बिगू अपने घर से होलिका दहन के लिए लकड़ी लाने के लिए बोलकर घर से निकले थे। उसके बाद रात में घर वापस नहीं लौटे। तब परिजनों ने उसकी खोजबीन शुरू कर दी। रविवार सुबह घर से लगभग 300 मीटर की दूरी पर उनका शव पड़ा हुआ मिला। शरीर पर धारदार हथियार से वार करने के कई निशान थे। घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस घटनास्थल पर पहुंची। मृतक के परिजनों की ओर से शव को नहीं उठाने दिया जा रहा है। परिजनों की मांग है कि जब तक खोजी कुत्ता नहीं आएगा तब तक शव नहीं उठाने दिया जाएगा। इस मामले में थाना प्रभारी राजीव कुमार सिंह ने बताया कि बलीगढ़ गांव में बिगू नामक व्यक्ति की हत्या टांगी से मारकर कर दी गई है। सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंचकर मामले की छानबीन शुरू कर दी है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.