भाजपा ने की बिविप के लिए की चार नामों की घोषणा
भोजपुरी गायक पवन सिंह को बनाया प्रत्याशी
नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने बिहार विधान परिषद के चुनाव के लिए भोजपुरी गायक एवं अभिनेता पवन सिंह सहित चार उम्मीदवारों के नामों की घोषणा कर दी।
भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव अरुण सिंह ने यहां बताया कि केंद्रीय चुनाव समिति ने बिहार विधान परिषद के द्विवार्षिक चुनाव के लिए चार उम्मीदवारों के नामों की मंजूरी प्रदान कर दी है। उन्होंने बताया कि पार्टी ने श्री पवन सिंह, डॉ. संजय मयूख, श्री अनिल कुमार ठाकुर और श्रीमती शीला पंडित को उम्मीदवार बनाया है।
गौरतलब है कि बिहार विधान परिषद के नौ सदस्यों का कार्यकाल 28 जून को समाप्त हो रहा है। चुनाव आयोग ने चुनाव कराने को लेकर अधिसूचना जारी कर दी है। आयोग के अनुसार जरूरत पड़ने पर 18 जून को मतदान होगा।
